अरवल: फतेहपुर संडा में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Arwal, Arwal | Oct 22, 2025 फतेहपुर संडा में बुधवार को गोवर्धन पूजा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई। ग्रामीणों ने पारंपरिक श्रद्धा के साथ गोवर्धन पर्व पर गायों की पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में भजन, नृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में ग्रामीणों की व्यापक भागीदार रही।