जिला पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने बताया कि जिले में सुरक्षित वातावरण में चैती रामनवमी पूजा जुलूस एवं कलश यात्रा कार्यक्रम समाप्त करा लिया गया है। सभी जगहों पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। थानाध्यक्षों के द्वारा सुरक्षा का मॉनिटरिंग खुद किया जा रहा था।