समस्तीपुर: भागीरथपुर जूट मिल के पास जमीनी मामले को लेकर मां बेटे के साथ मारपीट
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागिरथपुर जूट मिल की रहने वाली सावित्री देवी को अपने दो भतीजे से जमीनी मामले को लेकर विवाद हो गया। दोनों भतीजा आक्रोशित होकर सावित्री देवी के साथ मारपीट करने लगे।हल्ला सुनकर सावित्री देवी के पुत्र बचाने आए तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।