पन्ना के गांधी चौक रोड पर हाजी अली बिल्डिंग के पास एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़क पर लहरते हुए और तेज गति से बाइक चला रहे थे|