बागपत: कोतवाली बागपत क्षेत्र की पीड़िता ने प्लाट पर कब्जा करने के विरोध में महिला पर कपड़े फाड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया
रविवार को करीब साढे 12 बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक माता-पिता की पहले मृत्यु हो चुकी है। उनका गांव में 300 वर्ग गज का प्लाट है। एक परिवार के चार-पांच सदस्यों ने प्लाट पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर गाली गलौच करते हुए मारपीट करते हुए धमकी दी। इतना ही नही आरोपितों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए।