रविवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना टांडा क्षेत्र के दढियाल में मुरादाबाद बाजपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में पांचवी कक्षा के छात्र गोपी की मौत हो गई। वह खेत से काम करके घर लौट रहा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर के मोहल्ला फत्तावाला निवासी मनिंदर का बेटा गोपी कक्षा 5 का छात्र।