गाज़ीपुर: सुभासपा ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ प्रदर्शन किया, पुतला फूंका और राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की
गाज़ीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर 1 बजे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, शौकत अली ने हाल ही में बहराइच में महाराजा सुहेल देव को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद सुभासपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क गया।