कानपुर: गुरुदेव चौकी में चौकी प्रभारी और दरोगा को थाने के अंदर शराब पीते पकड़ा गया, DCP वेस्ट ने दी जानकारी, किया गया निलंबित
रावतपुर थाने में तैनात दो दरोगाओं के ऑन ड्यूटी शराब पीने पर पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार रात 10 बजे सस्पेंड कर दिया है। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि कई दिनों से गुरुदेव चौकी में शराब पीने की सूचना मिल रही थी। सोमवार देर रात निरीक्षण किया तो चौकी प्रभारी लोकेश पटेल और दरोगा निखिल सिंह मेज रखकर शराब पीते मौके पर पाए गए। फटकार लगाते हुए निलंबित किया गया