हज़ारीबाग: लोहसिंघना थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने भेजा लिंक, पीड़ित द्वारा क्लिक करते ही क्रेडिट कार्ड से निकल गए ₹50 हजार
लोहसिंघना थाना क्षेत्र निवासी मनोज कुमार को साइबर ठग ने मैसेज में एक लिंक भेजा। भुक्तभोगी ने जैसे ही उसे लिंक पर टच किया तो ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड से कई किस्तों में 50 हजार रुपए की निकासी कर लिया। इस संबंध में मनोज कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर सूचना दी है। आवेदन के अनुसार मनोज कुमार पिता रघुनाथ राम पता अंबेडकरपुरी को ठग ने मोबाइल पर एक लिंक भेजा।