भैंसदेही: आदिवासी परिवार के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा किसानों आदिवासियों की अनदेखी की तो उलटी गिनती शुर।
मध्यप्रदेश के बैतूल ज़िले के सावलमेंढा गांव में कांग्रेसकी सियासत का माहौल तब गरमा गया जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के निवास पहुंचे। पटवारी ने आदिवासी परंपरा का सम्मान करते हुए जमीन पर बैठकर परिवार के साथ पारंपरिक भोजन—मक्की की रोटी और चने की भाजी—का स्वाद लिया। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे भी मौजूद रहे।भोजन के बाद पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, नई रणनीतियों और जमीनी स्तर पर बदलावों पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं के सुझावों को पटवारी ने गंभीरता से सुना और कहा कि हर सार्थक सुझाव पर अमल होगा, कांग्रेस को जनता की पार्टी बनाना हमारी प्राथमिकता है।