शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ महिला थाना क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
शाहजहांपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जिले में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थाना सदर बाजार क्षेत्र व महिला थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। गश्त के