शाहजहांपुर: इटौटा गांव के 38 वर्षीय व्यक्ति की सांप के काटने से हुई मौत
इटौटा गांव के 38 वर्षीय मनोज की सांप के काटने से मौत हो गई। मनोज ईंट भट्टे पर मजदूरी करके अपनी पत्नी राजेश्वरी और पांच बच्चों का पालन-पोषण करते थे।सोमवार की रात भट्टे पर काम करते समय मनोज को सांप ने काट लिया। बच्चों ने यह देखा और घर आकर बताया। इसके बाद मनोज की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत खुटार सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।