शाजापुर जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब आत्महत्या रोकथाम के लिए गेटकीपर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दे की समय पर पहचान कर प्रभावी हस्तक्षेप के माध्यम से इसे रोकना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग