एटा: एक सप्ताह पूर्व लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, पीड़ित परिजन पहुंचे एसएसपी कार्यालय
Etah, Etah | Feb 23, 2024 कोतवाली नगर क्षेत्र के एसएसपी कार्यालय पर आज थाना पिलुआ क्षेत्र का पीड़ित पहुंचा, जहां पर उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बेटी को गांव के ही नामजद आरोपी बहला फुसलाकर ले गए, जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पिलुआ में दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही एसएसपी ने जल्द कार्रवाई कर बेटी को दस्तयाब करने का आश्वासन दिया है।