रैपुरा में इस वर्ष दीपावली पर्व की रौनक देखते ही बन रही है। चारों ओर खुशियों की चमक और दीपों की झिलमिलाहट से नगर जगमगा उठा। त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। झंडा बाजार, अवंतीबाई चौक और कटनी तिराहा मार्केट में दीपावली की खरीददारी के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।मिठाई, सजावट, दीपक, पटाखे और उपहारों की दुकानों पर देर