खंडवा नगर: कब्र खोदने वाला निकला दो पत्नियों का हत्यारा, अमावस्या पर लाशों के बाल काटकर करता था तंत्र क्रिया
बीते दिनों सामने आई अजीबोगरीब वारदात ने पूरे जिले को दहशत में डाल दिया। कब्रों को खोदकर लाशों के साथ छेड़छाड़ करने वाला शख्स आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में है। चौकाने वाली बात यह है कि यह वही शख्स है, जिसने अपनी ही दो पत्नियों की बेरहमी से हत्या की थी। आरोपी का नाम अय्यूब खान (पचास) है और वह ग्राम मुंदवाड़ा का रहने वाला है। यह जानकारी बुधवार दोपहर 1 बजे मिली है