टोंक: मेहंदवास थाना पुलिस ने ₹5000 के इनामी अपराधी सहित 2 जनों को किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Mar 25, 2025 मेहंदवास थाना अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि टोंक जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेशानुसार पुलिस ने 5000 के इनामी अपराधी अंबालाल उर्फ गल्या उर्फ राकेश उर्फ मुकेश मोग्या को एक देसी ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ जंगल तन हमीरपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपीयों नरसी मीणा निवासी चूली को एक धारदार छुर्रा के साथ गिरफ्तार किया है।