श्रीगंगानगर। तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति द्वारा जवाहर नगर स्थित तपोवन ट्रस्ट भवन में चार साहिबजादों की स्मृति में वीर बालक-बालिका व युवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार शाम 5 बजे कार्यक्रम में वीरतापूर्ण कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। अंत में शहीद बाबा मोतीराम मेहरा की शहादत की स्मृति में इंदिरा वाटिका के बाहर गर्म दूध का लंगर लगाया गया।