शुक्रवार 3 बजे नगर निगम अमले द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान योजना कार्यालय के सामने गन्ने एवं फुटकर विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्यवाही के दौरान लगभग 10 गुमठियों एवं हाथ ठेलों को हटाकर मार्ग को खाली कराया गया और दोबारा अतिक्रमण न करने की समझाइश दी गई।