बांसवाड़ा: शहर के नई आबादी स्थित दादावाड़ी में महावीर जन्म कल्याणक मनाया गया, वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई
बांसवाड़ा शहर के नई आबादी स्थित दादावाड़ी श्री चिन्ताहरण पार्श्वनाथ राजेंद्र सूरी जैन दादावाड़ी में मंगलवार को श्री श्रीमाल सेठिया त्रिस्तुतिक समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक उत्साहपूर्वक मंगलवार दोपहर 2 बजे मनाया गया तथा मंदिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भगवान के प्रक्षाल पूजा से हुई।