बिजौलिया के ऐतिहासिक परकोटे पर चला स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश बिजौलिया के ऐतिहासिक परकोटे की पाल पर स्वच्छता अभियान का आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।