बरेली: नॉवल्टी चौराहे पर भारी जाम में फंसी एंबुलेंस, पीआरडी जवानों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम
बरेली के नॉवल्टी चौराहे पर आज दोपहर अचानक भारी जाम लग गया। चारों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन परेशान हो उठे। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत तब हुई जब एक एंबुलेंस जाम में फंस गई और काफी देर तक वहीं खड़ी रही। मौके पर मौजूद पीआरडी के जवान लगातार मशक्कत करते रहे और ड्राइवरों को समझाकर वाहनों को हटवाने की कोशिश करते रहे।