झांसी: झांसी में बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए बनेगा साइंस पार्क, जमीन की तलाश शुरू
Jhansi, Jhansi | Jun 8, 2025 बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए साइंस पार्क बनेगा। इसके लिए शासन ने बीएसए को एक एकड़ जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए इस पार्क का निर्माण कराया जा रहा है।