चान्हो प्रखंड के चोरया गांव में बुधवार रात करीब 7 बजे उस समय उत्सव का माहौल बन गया, जब मांडर के मन्दरो में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर गांव लौटने पर विजेता टीम का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चोरया की टीम ने फाइनल मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।