दीपों का त्योहार दीपावली को लेकर सोमवार की शाम धनवार प्रखंड क्षेत्र में उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला। बाजार से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चारों ओर दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी से वातावरण रोशन हो उठा। शाम 6 बजते ही क्षेत्र के व्यापारियों ने पारंपरिक रूप से अपने-अपने प्रतिष्ठान, दुकानों और गोदामों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।