जगाधरी: वार्ड नंबर 10 में सफाई व्यवस्था से परेशान है कॉलोनी वासी शिकायत पर भी नहीं निकल रहा हल#Jansamasya
कालौनी वालों का कहना है जब वोट लेनी थी तो तब 10 लोग आते थे और काम के भी दावे करते थे। पार्षद बनने के बाद पार्षद ने अभी तक शक्ल नहीं दिखाई । गली में फैली गंदगी और बंद बड़ी लाइटों से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी कोई हल नहीं निकाला। जिसके चलते उन्होंने पार्षद को निलंबित करने की मांग की है।