रीठी तहसील क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब बिक्री ने विकराल रूप ले लिया है। ठेकेदारों पर गांव-गांव पैकारियों के जरिए शराब बेचने और निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूली के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। जगह-जगह शराबियों का जमावड़ा, चोरी, मारपीट और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।