हाई वोल्टेज से घर का सामान जलकर राख हो गया। जमालपुर थाना क्षेत्र के डवक बस स्टैंड के पास विकास मौर्या के मकान में शुक्रवार की देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने हजारों रुपए मूल्य के घरेलू सामान जलकर राख हो गये। रात्रि करीब 12:30 बजे अचानक वोल्टेज तेज हो जाने से तार जलने लगा एवं खिड़की के परदे में आग लग गई। इसके बाद सारा सामान जलकर राख हो गया।