राजगढ़: राजगढ में माघ पूर्णिमा पर श्री मनोकामना सिद्ध बालाजी धाम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित, हवन-कीर्तन में श्रद्धालु उमड़े
Rajgarh, Churu | Feb 1, 2026 श्री मनोकामना सिद्ध बालाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। प्रमोद प्रजापत के अनुसार मंदिर परिसर में सुबह 10.15 बजे पुजारी मनोज शर्मा के सान्निध्य में हवन महायोग, दोपहर 2.00 बजे महिला कीर्तन शाम को ज्योत प्रज्वलन के बाद महाआरती का आयोजन किया गया।हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और सुख-शांति व गो-माता की रक्षा के लिए आहुतियां दी।