चिड़ावा: पिलानी रोड पर कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बाइक सवार हुआ घायल
चिड़ावा शहर में पिलानी रोड पर गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। एसएस कॉलेज के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक ने बताया कि वह अपनी कार से चिड़ावा से पिलानी की ओर जा रहा था। रास्ते में आगे चल रही बाइक अचानक सड़क के बीच रुक गई जिस वजह से यह हादसा हो गया।