विहान गारमेंट्स एवं रेडीमेड कपड़ा दुकान में शनिवार 5 बजे बंद दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। आग लगने से दुकान में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का कपड़ा, काउंटर और अलमारी जलकर खाक हो गए। मामले की सूचना मिलते ही नगर पालिका का दमकल अमला मौके पर पहुंचा और आग को बुझाया गया साथ ही इसकी सूचना थाने तथा राजस्व विभाग को दी गई।