गाजीपुर के जखनिया तहसील क्षेत्र में सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय युवाओं और ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर दिखाई दिया।शहीद रामवृक्ष यादव गेट से मौजपुर पुलिया होते हुए दलित बस्ती तक जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब है। जिसके विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यह तस्वीरें जखनिया तहसील के तिरछी मोड़ इलाके की हैं।