पिलानी कस्बे में लोहारू रोड स्थित बसंत धाम मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के तहत विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। मंदिर के पुजारी सुनील शर्मा ने बताया कि आयोजन के दौरान अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई।