मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनकर बस्ती के पास ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत
बताते चले कि दुबेपुर गांव निवासी 25 वर्षी विशाल कुमार घर से बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था विशाल कुमार की शादी तय होने वाली थी बुधवार को लड़की पक्ष के लोग उसे देखने के लिए आने वाले थे सोमवार को ही विशाल बाहर से अपने घर आया हुआ था मंगलवार की रात 10:00 बजे राजगढ़ बाजार से खाने-पीने का सामान खरीद कर वापस आते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई