मोकामा: मोकामा में दारोगा भर्ती परीक्षा का अभ्यर्थी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Jan 29, 2026 मोकामा के हाथीदह थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन से शराब तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने गुरुवार को लगभग 5 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा का अभ्यर्थी बताया जा रहा है।