लोनी: धरना प्रदर्शन में जा रहे भारतीय किसान यूनियन इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने सिरोली गांव में हाउस अरेस्ट किया
Loni, Ghaziabad | Mar 14, 2024 भारतीय किसान यूनियन इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने पदाधिकारी के साथ दिल्ली रामलीला मैदान में जाने के लिए घर से निकल रहे थे, तभी पुलिस ने रोकर उन्हें हाउस अरेस्ट किया। उन्होंने बताया कि शासन और प्रशासन की तानाशाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं।