बडलियास क्षेत्र के भाकलिया गांव के पास अड़सीपुरा–जित्या माफी रोड पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक खेत में फसल की पिलाई कर बाइक से घर लौट रहा था। हादसे में गंभीर घायल युवक को पहले भीलवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।