कतरीसराय: कतरीसराय प्राथमिक विद्यालय कतरडिह की प्रधानाध्यापिका के निधन से शोक की लहर
सुनीता कुमारी के असामयिक निधन से पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षक समुदाय सहित शिक्षा विभाग में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी यूटेरस के ऑपरेशन के लिए पटना स्थित मेदान्ता अस्पताल में भर्ती थीं। ऑपरेशन के पश्चात उनकी तबीयत बिगड़ी और मृत्यु हो गई है