बांदा: शहर के ओवरब्रिज पुल के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, वृद्ध महिला की मौत से परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Jan 17, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के ओवर ब्रिज पुल के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से ई रिक्शा मे सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतिका वृद्ध महिला बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ले की निवासी थी।