खुरई: शिव बारात में डीजे पर नाचने को लेकर युवकों के दो गुटों में चले कटर और पत्थर, आधा दर्जन घायल, दो सागर रेफर
Khurai, Sagar | Feb 15, 2026 शिव बारात में रविवार शाम लगभग 5 बजे राजीव गाँधी चौराहे के पास डीजे पर नाचने को लेकर दो गुटों के दर्जनों युवकों में कटर और पत्थर चले, एक दूसरे को लात घूंसो और बेल्टों से पीटकर किया घायल, विवाद में 6 युवक घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमे से दो को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है, शहरी थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी,