सुपौल: जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट का SP शैशव यादव, मुख्य पार्षद व SDO ने किया उद्घाटन
Supaul, Supaul | Jan 28, 2024 सुपौल जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में रविवार को आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन एसपी शैशव यादव, मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव व एसडीओ इंद्रवीर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। आज का उद्घाटन मैच नेपाल बनाम आजमगढ़ के बीच हो रहा है। मालूम हो कि आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 32 सालों से होता आ रहा है।