आरा: न्यू बहिरो स्थित एक घर में चोरी करने गए दो चोरों को रंगे हाथ पकड़कर की गई पिटाई, पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Dec 7, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो मोहल्ले में एक घर में दो चोर चोरी करने घुस गए। इसके बाद घर के मालिकों के द्वारा दोनों को रंगे हाथ चोरी करते पकड़ लिया गया और जमकर पिटाई की गई। बाद में पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस के द्वारा ही सदर अस्पताल में दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों ही बहिरो गांव के रहने वाले बताए गए हैं।