सफीपुर: हुलासी कुएं के पास मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम ने एक कार से पांच लाख रुपये किए बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Safipur, Unnao | Apr 4, 2024 सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के हुलासी कुएं के पास मजिस्ट्रेट मोहम्मद एखलाक बेग व उप निरीक्षक अरविंद रघुवंशी ने टीम के साथ जांच के दौरान एक वैगनआर कार से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। मजिस्ट्रेट को संतोषजनक जवाब ना मिलने पर टीम ने रुपयों व कार को जब्त कर लिया। वहीं, कार चालक से पूछताछ की जा रही है।