कोल: गांव वरहेती में 10 वर्षों से विद्युत सप्लाई न होने ग्रामीण परेशान, ग्रामीणों ने लाल डिग्गी बिजलीघर में सौंपा ज्ञापन
Koil, Aligarh | Feb 28, 2024 थाना क्वार्सी के गांव वरहेती में पिछले 10 वर्षों से विद्युत सप्लाई नहीं है जिसके चलते ग्रामीणों को खासी समस्याएं होती है, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन नहीं है जिसके चलते यहां रात को अंधेरा रहता है और अंधेरे का फायदा उठाकर मनचले व सामाजिक तत्व छेड़छाड़ व अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं, इसी को लेकर ज्ञापन दिया गया है।