कोल: चुनावों के कारण मंडी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्ट्रेट में ADM सिटी को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Feb 28, 2024 अलीगढ़ में चुनावों के कारण मंडी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल के द्वारा डीएम को संबोधित ज्ञापन ADM सिटी अमित भट्ट को दिया गया है और कार्रवाई की मांग की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों का कहना है कि चुनावों के दौरान 2 महीने पहले पुलिस बल और अधिकारी मंडी में आ जाते है जिससे कि किसान और व्यापारियों को खासी समस्याएं होती हैं।