बरेली: युवक से मारपीट कर जबरन नारे लगवाने के मामले में आरोपी ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल
बरेली के कैंट क्षेत्र में युवक से मारपीट और जबरन धार्मिक नारे लगवाने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि युवक को लड़की से दोस्ती के कारण निशाना बनाया गया। छात्रा के पिता ने भी अभद्रता का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।