शनिवार को कासगंज में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। यह तहसील दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुआ। तहसील दिवस में 28 पीडितों ने अपने प्रार्थना पत्र अधिकारियों के सामने रखें। जिसमें से 7 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। मामले की जानकारी शनिवार शाम 5:00 बजे मिली।