रामनगर: रानी बाजार के पास रोडवेज बस और एंबुलेंस के बीच हुई टक्कर, एंबुलेंस चालक और मरीज हुए घायल
आज बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे रानी बाजार के पास रोडवेज बस एंबुलेंस में टक्कर हो गई। टक्कर में एंबुलेंस का चालक और मरीज घायल हुआ। एंबुलेंस संख्या यूपी 32 बी जे 8605 के परखच्चे उड़ गए। चालक तुलसीराम मैरिज दिव्यांशु घायल हो गया।इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। घटना स्थल पर रामनगर पुलिस ने पहुंचकर यातायात सामान्य कराया।