इकौना: शास्त्री नगर इकौना से लापता मदरसे के मौलाना खुद लौटे, परिजनों ने जताई थी अनहोनी की आशंका, पुलिस कर रही थी जांच
शास्त्री नगर इकौना से लापता मदरसे के मौलाना को लेकर परिजन अनहोनी की अशंका जता रहे थे, वहीं इस मामले मे इकौना पुलिस जांच कर रही थी। तभी कुछ देर बाद मौलाना खुद वापस आ गए और पुलिस से मिलकर बताया की वह किसी काम से बहराइच गए थे, जल्दबाजी में कमरे का दरवाजा बंद करना भूल गये थे। वहीं परिजनों ने राहत की सांस ली जबकि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही।