धार: लसूड़िया गांव में तेज आंधी से कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर 9 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
Dhar, Dhar | May 24, 2025 लसूड़िया गांव में तेज आंधी से गिरी कच्चे मकान की दीवार, बच्ची मलबे में दब गई, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत।धार के नौगांव थाना क्षेत्र के लसूड़िया गांव में तेज आंधी और तूफानी हवाओं के चलते एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने की चपेट में आ गई 9 वर्षीय मासूम बच्ची, जो उस वक्त घर में सो रही थी।मलबे में दबने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।